NCERT Solutions for Chapter 1 वह चिड़िया जो Class 6 Hindi Vasant I

इस कविता में कवि केदारनाथ अग्रवाल जी ने एकांत में ख़ुशी से जीवन बिताने की सीख दी है। जैसे एक छोटी चिड़िया को अपने वन में अकेले में अच्छा लगता है वह ख़ुशी से गीत गाती है, परिश्रम करती है और अपने खाने से प्यार करती है वैसे ही मनुष्य को भी संतोष होना चाहिए, मेहनती, स्वाधीन और मृदुभाषी होना चाहिए। मनुष्य को भी चिड़िया की तरह अकेले में उमंग और उत्साह के साथ जीवन जीना चाहिए।
NCERT Solutions for Class 6th Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो

वह चिड़िया जो Questions and Answers


Chapter Name

वह चिड़िया जो NCERT Solutions

Class

CBSE Class 6

Textbook Name

Vasant I

Related Readings


प्रश्नावली

कविता से :

प्रश्न 1. कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।

उत्तर

बच्चे चिड़िया का ऐसा चित्र बना सकते हैं, जो कटोरी से दूध- जुंडी खा रही हो अथवा जल से मोती निकाल रही हो।


प्रश्न 2. तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।

उत्तर: 

'प्यारी चिड़िया' ।


प्रश्न 3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीजों से प्यार है?

उत्तर

चिड़िया को निम्नलिखित चीजों से प्यार है :

अन्न से,

नदी से,

विजन (जंगल) से।


प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो-

(क) रस उँडेलकर गा लेती है

(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है

उत्तर 

(क) चिड़िया का गाना इतना मधुर है कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने गाने में रस उँडैल रही हो। इस गाने को सुनकर कानों को बड़ा आनंद मिलता है। चित्त प्रसन्न हो जाता है।

(ख) चिड़िया इतनी चतुर होती है कि वह नदी के जल के बीच से मोती ढूँढ ले आती है। वह उफनती नदी में चली जाती है। चिड़िया अपने काम में बहुत कुशल है।

 

अनुमान और कल्पना :

प्रश्न 1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन सी चिडिया रही होगी?

इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक 'भारतीय पक्षी' देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी

नीलकंठ, छोटा किलकिला, कबूतर, बड़ा पतरिंगा ।

उत्तर 

नीलकंठ


प्रश्न 2. नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो कि उसके हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।

मैना    कौवा    बतख    कबूतर

उत्तर 

मैना - हल्के काले रंग की होती है।

कौवा - काले रंग का होता है। इसके पंख कहीं-कहीं गहरे व कहीं- कहीं हल्के काले होते है।

बतख - बतख की चोंच व पाँव हल्के पीले रंग के होते हैं व पूरा शरीर सफ़ेद पंखों से ढका होता है।

कबूतर - कबूतर सलेटी रंग का होता है। उसकी आँखे लाल व पांव गुलाबी रंग के होते हैं। उसकी गर्दन पर हल्का काला व सतरंगी रंग की झलक देखने मिलती है।


प्रश्न 3. कविता का हर बंध 'वह चिड़िया जो-' से शुरू होता है और 'मुझे बहुत प्यार है' पर खत्म होता है। तुम भी इन पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।

उत्तर 

वह चिड़िया जो

पंख फैलाकर, ऊँचे उड़कर

आकाश की ओर चली जाती है

वह उड़ती सुंदर चिड़िया

नीले पंखों वाली मैं हूँ


प्रश्न 4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि 'वह फूल का पौधा जो- पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है-मैं हूँ।' उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं... । फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज से अपनी समानता बता सकते हो... ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर 

वह फुल का पौधा जो

हवा में झूलता

आँगन में खड़ा मुस्करा रहा है

खुशबू अपनी फैला रहा है

पीली पंखुड़ियों वाला पौधा में हूँ

मुझे हवा से बहुत प्यार है।


भाषा की बात :

प्रश्न 1. पंखोंवाली चिड़िया

ऊपरवाली दराज़

नीले पंखोंवाली चिड़िया

सबसे ऊपरवाली दराज़

यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज़ संज्ञाओं की विशेषता बता रहे हैं, अत: रेखांकित शब्द विशेषण है और चिड़िया, दराज विशेष्य हैं। यहाँ 'वाला/वाली' जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ों-

________ मोरोंवाला बाग

________ पेड़ोंवाला घर

________ फूलोंवाली क्यारी

________ स्कूलवाला रास्ता

________ हँसनेवाला बच्चा

________ मूछोंवाला आदमी

उत्तर 

रंग-बिरंगे मोरोंवाला बाग

हरे-भरे पेड़ोंवाला घर

लाल फूलोंवाली क्यारी

पुराना स्कूलवाला रास्ता

बहुत हँसनेवाला बच्चा

लंबी मूछोंवाला आदमी


प्रश्न 2. वह चिड़िया जुंडी के दाने रुचि से खा लेती है।

वह चिड़िया रस उँडेलकर गा लेती है।

कविता की इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में 'रुचि से' खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में 'रस उँडेलकर' गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में क्रिया के ढंग या रीति से संबंधित क्रिया विशेषण छाँटो :

(क) सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूँसने लगी

(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।

(ग) भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।

(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प से आँगन में गिरी।

(ङ) टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।

(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।

(छ) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।

उत्तर 

(क) जल्दी-जल्दी

(ख) लुढ़कती हुई

(ग) धीरे-धीरे

(घ) धप्प से

(ङ) फुर्ती से

(च) सहमकर

(छ) अचानक 

Previous Post Next Post