NCERT Solutions for Chapter 9 टिकट एल्बम Class 6 Hindi Vasant I

यह कहानी सुंदरा राम स्वामी जी द्वारा लिखी गयी है जिसमे एक लड़के राजरप्पा के टिकट इकठ्ठा करने के शौक को बताया गया है। वह टिकट एल्बम बनाने के लिए बहुत मेहनत करता था जिससे उसकी कक्षा में धाक जम गयी थी। उसी की कक्षा में पढ़ रहे लड़के नागराजन के पास उससे अच्छी टिकट थी जो उसके मामा ने सिंगापुर से भेजी थी। इसके बाद नागराजन की धाक कक्षा में जम गयी थी और राजरप्पा को सब नज़रअंदाज़ करने लगे तब राजरप्पा को नागराजन से चिढ हुई। इसी चिढ़न में राजरप्पा ने नागराजन की टिकट चुरा ली। लेकिन वह पुलिस के डर से घबरा गया था और उसने वह टिकट जला दिया। बाद में उसे अपनी गलती का पछतावा हुआ और उसने नागराजन को अपनी टिकट एल्बम दे दी। इससे हमें ये सीख मिलती है की हमें कभी भी किसी की वस्तु को देखकर ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।
NCERT Solutions for Class 6th Hindi Chapter 9 टिकट एल्बम

टिकट एल्बम Questions and Answers


Chapter Name

टिकट एल्बम NCERT Solutions

Class

CBSE Class 6

Textbook Name

Vasant I

Related Readings


प्रश्नावली

कहानी से :

प्रश्न 1. नागराजन ने एल्बम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?

उत्तर 

नागराज ने अपने एल्बम के मुख्य पृष्ठ पर मोती अक्षरों से "ऐ. एम. नागराजन लिखा था | नागराजन के इस एल्बम को देख कक्षा के बाकि लड़के-लड़कियों ने अपने अपने एल्बम में ज्यों का त्यों छाप लिया|


प्रश्न 2. नागराजन के एल्बम के हिट हो जाने पर राजप्पा के मन की क्या दशा हुई?

उत्तर 

नागराजन के एल्बम हिट हो जाने की वज़ह से राजप्पा बहोत दुखी हो गया कक्षा के लड़के उसके एल्बम को कूड़ा कहने लगे, राजप्पा मन ही मन कुढ़ने लगा पहले वो घर से बाहर निकलता था परन्तु अब घर घुसा हो गया था, रात में सो नहीं पता था |


प्रश्न 3. एल्बम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?

उत्तर 

एल्बम चुराते समय राजप्पा बड़ी ही असमंजस में था वह चोरी करते हुए पड़के जाने के डर से काँप रहा था परन्तु ईसा के भाव में आकर उसने अपने उसूलो को पीछे छोड़ कर वह एल्बम चुरा लिया था।


प्रश्न 4. राजप्पा ने नागराजन का एल्बम अंगीठी में क्यों डाला?

उत्तर 

राजप्पा ने नागराजन का एल्बम अंगीठी में पुलिस के डर से डाल दिया|


प्रश्न 5. लेखक ने राजप्पा के एल्बम की तुलना मधुमखी के छत्ते से क्यों की?

उत्तर 

लेखक ने राजप्पा के एल्बम की तुलना मधुमक्खी के छत्ते से इस वज़ह से की क्योंकि उसके एल्बम में दुनिया भर की टिकट मौजूद थी|


कहानी से आगे :

प्रश्न 1. टिकट की तरह बच्चे और बूढ़े कई चीज़ो को इकठ्ठा करते है|सिक्के उनमे से एक है|तुम कुछ अन्य चीज़ो को सोचो जिन्हे जमा किया जा सकता है और लिखो |

उत्तर 

टिकट और सिक्कों की तरह हम बॉटल के ढकन, नोट, स्टाम्प आदि चीज़े इकठ्ठा कर सकते है|


प्रश्न 2. टिकट एल्बम का शौक रखने वाले राजप्पा और नागराजन के तरीको में क्या फर्क है? तुम कोनसा तरीका अपनाओगे|

उत्तर 

टिकट एल्बम का शौख रखने वाला राजप्पा जहा दुनिया भर के छोटे बड़े टिकट रखता था वही नागराजन कुछ चुनिंदा टिकट बड़ी ही अच्छे तरीके से सजा कर रखता था| में नागराजन का तरीका अपनाऊंगा|


 प्रश्न 3. इकठ्ठा किए हुए टिकटों का अलग अलग तरीके से वर्गीकरण किया जा सकता है जैसे देश के आधार पर। ऐसे और आधार सोचकर लिखो|

उत्तर 

टिकटो को हम भाषा, क्षेत्र, के आधार पर भी वर्गीकरण कर सकते है|


प्रश्न 4. कई लोग चीज़े इकठ्ठा करते है और 'गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ' में अपना नाम दर्ज करवाते है इसके पीछे उनकी क्या मंशा रहती है | सोचो और अपने दोस्तों के साथ चर्चा कीजिये |

उत्तर 

छात्र स्वयं करें।


अनुमान और कल्पना :

प्रश्न 1. राजप्पा एल्बम के जलाने वाली बात नागराजन से क्यों नहीं कह पता? अगर कहता तो इससे कहानी के अंत में क्या परिणाम होता| कैसे?

उत्तर 

राजप्पा एल्बम जलाने की बात इस वज़ह से नहीं कह पता क्योंकि वह शर्मिंदा था और उसे पता था की उसीकी तरह नागराजन भी एल्बम का शौक दिल से रखता था, इससे कहानी के अंत में कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि दोनों घनिष्ठ मित्र भी थे अंत में नागराजन उसे माफ़ कर देता |


प्रश्न 2. कक्षा के बाकि विद्यार्थी राजप्पा और नागराजन की तरह एल्बम क्यों नहीं बनाते थे? वह सिर्फ दर्शक मात्र क्यों बनकर रह जाते थे?

उत्तर 

क्यों की चीज़े इकठ्ठा करने के लिए उसका जूनून होना बहोत जरुरी है जो सिर्फ उन दोनों में था बाकि किसी में भी नहीं इसी वज़ह से बाकि विद्यार्थी सिर्फ दर्शक मात्र बनकर रह जाते थे|


भाषा की बात :

प्रश्न 1. कहानी में ढूंढ़ कर इन शब्दों का मतलब समझाओ और वाक्य बनाओ

1. खोसना

2.जमघट

3. टटोलना

4.कुढ़ना

5. ठहाका

6. पूचकरना

7. खलना

8. हेकड़ी

9. तारीफ

उत्तर 

1.जबरन वस्तु पर हक़ जमाना |

राजू कक्षा में दूसरे बच्चों की चीज़े खोस लेता है|

2. भीड़ लगना ।

गांव के मेले में आइसक्रीम की दुकान के सामने बच्चों की जमघट लग गयी|

3. ध्यान पूर्वक देखना|

राजू ने अपनी खोयी हुई पुस्तक रूम में बहोत टटोली परन्तु नहीं मिली|

4. अंदर ही अंदर जलना|

श्याम राम की नई शर्ट देखकर मन ही मन कुढ़ने लगा |

5. ज़ोर से हंसना|

रीता के जोक मार ने पर सारी कक्षा ठहाके मारकर हसने लगी|

6. प्यार करना |

माँ हमेशा गलती करने पर अपने बच्चे को पहले डाटती है फिर प्यार से पूचकरती है।

7.चुभना

घर से दूर रहकर घर वालों की कमी खलती है|

8. अकड़

मास्टर ने रमेश की फालतू की सारी हेकड़ी निकल दी |

9. प्रशंसा

रिया के लेखन की पुरे स्कूल में तारीफ होती है।


प्रश्न 2. कहानी से व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए 'नहीं' का अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उलटा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।

उत्तर 

छात्र स्वयं करें |


कुछ करने को :

प्रश्न 1. मान लो कि स्कूल में तुम्हारी कोई प्रिय चीज़ खो गई है। तुम चाहते हो कि जिसे वह चीज़ मिले वह तुम्हें लौटा दे। इस संबंध में स्कूल के बोर्ड पर लगाने के लिए एक नोटिस तैयार करो जिसमें निम्नलिखित बिंदु हों-

(क) खोई हुई चीज़

(ख) कहाँ खोई?

(ग) मिल जाने पर कहाँ लौटाई जाए?

(घ) नोटिस लगाने वाले/वाली का नाम और कक्षा

उत्तर 

छात्र स्वयं करें।

Previous Post Next Post