NCERT Solutions for Chapter 10 झाँसी की रानी बढ़ाना Class 6 Hindi Vasant I

यह कविता श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखी गयी है जिसमे झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को दर्शाया गया है। इस कविता में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हुए युद्ध की व्याख्या की है। लक्ष्मीबाई को बचपन में तीरंदाज़ी, घुड़सवारी और तलवारबाज़ी का शौक था और उन्होंने छोटी उम्र में ही युद्ध विद्या हासिल कर ली थी।
उनकी शादी झाँसी के राजा श्री गंगाधर राव से हो गयी लेकिन उनके पति की मृत्यु असमय हो गयी थी और उनकी कोई संतान भी नहीं थी जो सारा राजपाट देख पाए। इसके बाद अंग्रेज़ों ने झाँसी को कमज़ोर समझ कर आक्रमण किया लेकिन रानी लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य को बचाने के लिए अपना साहस का परिचय देते हुए वीरता से अपनी अंतिम सांस तक लड़ती रही। उनकी वीरगति व्यर्थ नहीं गयी थी क्योंकि अंग्रेज़ों से आज़ादी की लड़ाई की पहली शुरुआत लक्ष्मीबाई ने ही की थी जिसके बाद एक नयी क्रांति आ गयी थी। 
NCERT Solutions for Class 6th Hindi Chapter 10 झाँसी की रानी

झाँसी की रानी Questions and Answers


Chapter Name

झाँसी की रानी NCERT Solutions

Class

CBSE Class 6

Textbook Name

Vasant I

Related Readings


प्रश्नावली

कविता से :

प्रश्न 1.' किंतु कालगति चुपके चुपके काली घटा घेर लाई '

(क) इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है?

(ख) काली घटा घिरने की बात क्यों कही गई है?

उत्तर 

(क): इस पंक्ति में रानी लक्ष्मीबाई के पति झांसी के राजा गंगाधर राव की मृत्यु की और संकेत किया गया हैं।

(ख): झांसी की रानी निःसंतान थी, और अंग्रेज़ो की नीति की अनुसार राजा के मृत्यु के बाद झांसी पर उनका अधिकार था। यह झांसी के लिए बहुत बुरी खबर थी, इसलिए इसको काली घटा कहा गया।


प्रश्न 2 . कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ' बूढा ' कहकर और उसमें ' नयी जवानी ' आने की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती हैं ?

उत्तर 

कवित्री ने भारत को बूढ़ा कहकर ये दर्शाने की कोशिश करी हैं की उस समय भारत अंग्रेजों की गुलामी कर कमज़ोर हो गया था। भारत मे अंग्रेजों से आज़ादी का जोश खत्म सा होगा था। परन्तु अठारह सौ सत्तावन की क्रांति ने इस दशा को पलट दिया, भारत मे नया जोश उत्साह और उमंग भर दिया इसको कवित्री ने " नई जवानी " कहा।


प्रश्न 3. झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था ?

उत्तर 

रानी लक्ष्मीबाई अपने माँ-बाप की अकेली सन्तान थी। उनको लोग छबिलि नाम से भी बुलाते थे। जहाँ हमारा बच्चपन खेल-कूद में ही बीत जाता हैं, उन्होंने बच्चपन में ही युद्ध विद्या में महारत हासिल किया। नकली युद्ध, शिकार उनके प्रिय खेल थे। उनको शिवजी माहराज की गाथाएँ मुँह - ज़बानी याद थी। बचपन मे उनकी सहेलि हथियार और ढाल थी।

उनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हुआ था, परन्तु उनकी जल्द ही मृत्यु हो गई। डलहौजी की नीति के अनुसार अंग्रेज झांसी पर अपना अधिकार चाहते थे। उनके ख़िलाफ़ युद्ध लड़ते हुए ही वह वीर गति को प्राप्त हो गयी। परन्तु वे हिन्दुस्तानियों के लिए अमर हो गयी।

उनका जीवन संघर्ष से भरा था लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी अपितु उनका सामना किया। इसके ही कारण वे आज भी अनेको के लिए प्रेरणा बनी।


 प्रश्न 4 . वीर महिला की इस कहानी में कौन - कौन से पुरुषों के नाम आए हैं ? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो ।

उत्तर 

इस वीर महिला के जीवन मे कई पुरूषों का पात्र था। जैसे नाना साहेब, तात्या टोपे, अहमद शाह मोलवी, ठाकुर कुँवर सिंह। यह पुरूष उनके प्रेणा के सूत्र थे या साथी। और उनके जीवन मे डलहौजी जैसे मनुष्य का भी पात्र था, परंतु वे उनके लिए अर्चन पैदा कर रहे थे।

निम्नलिखित कुछ अन्य वीर महिलाएं हैं।

जोन ऑफ़ आर्क -इन्होंने फ्रांस की सेना का नेतृत्व किया और कई महत्वपूर्ण लड़ाइयाँ जीतीं।

बेगम हज़रत महल-उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के ख़िलाफ़ विद्रोह किया ।

[इस पश्न के अनेक उत्तर हो सकते हैं।


अनुमान और कल्पना :

प्रश्न 1. कविता में किस दौर की बात है ? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है ?

उत्तर 

कविता में सन्न अठारह सौ सत्ताईस की बात हो रही हैं। इस समय देश अंग्रेजों का ग़ुलाम था । झांसी की रानी की अठारह सौ सत्ताईस की क्रांति में मुख्य भूमिका थी। उनके कारण ही देशवासियों में अपने देश के प्रति जिम्मेदारी समझी और आज़ादी के लिए संघर्ष किया।


प्रश्न 2. सुभद्रा कुमारी चौहान लक्ष्मीबाई को 'मर्दानी' क्यों कहती हैं ?

उत्तर 

झांसी की रानी साहसी, वीर, हिम्मती, शक्तिशाली थी। वे ना केवल युद्धविद्या में निपुण थी बल्कि वे एक निपुण तलवारबाज़ भी थीं। अंग्रेजी सेना से भी वीरता से लड़ी। इसलिए कवित्री ने उनको 'मर्दानी' कहा।


खोजबीन :

प्रश्न 1.' बरछी ', ' कृपाण ', ' कटारी ' उस ज़माने के हथियार थे । आजकल के हथियारों के नाम पता करो ।

उत्तर 

बंदूक, गोला, मिसाइल इत्यादि का प्रयोग होता हैं आज कल के युद्ध मे।


प्रश्न 2 . लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियाँ ' वीरांगना ' नहीं हुई क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता था । भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है ? पता करो ।

उत्तर 

आज महिलाएं भी भारतीय सेना में भर्ती हो सकती हैं, वर्ष 2018 तक भारतीय वायुसेना में 13%, भारतीय नौसेना में 6% और भारतीय थलसेना में 3.8% महिलायें हैं।


भाषा की बात :

नीचे लिखे वाक्यांशों (वाक्य के हिस्सों) को पढ़ो ।

झाँसी की रानी

पेड़ की छाया

मील का पत्थर

मिट्टी का घरौंदा

ढाक के तीन पात

रेशमा के बच्चे

प्रेमचंद की कहानी

नहाने का साबुन

बनारस के आम

का, के और की दो संज्ञाओं का संबंध बताते हैं । ऊपर दिए गए वाक्यांशों में अलग - अलग जगह इन तीनों का प्रयोग हुआ है । ध्यान से पढ़ो और कक्षा में बताओ कि का, के और की का प्रयोग कहाँ और क्यों हो रहा है ?

उत्तर 

का, के और की संबंध कारक हैं।

'का' का प्रयोग एकवचन पुलिंग संज्ञा से साथ प्रयोग होता हैं।

निम्नलिखित उदाहरण हैं- मील का पत्थर

मिट्टी का घरौंदा

नहाने का साबुन

'की ' का प्रयोग एकवचन स्त्रीलिंग के लिए किया जाता हैं।

जैसे - झाँसी की रानी

पेड़ की छाया

प्रेमचंद की कहानी

'के' का प्रयोग बहुवचन के लिए प्रयोग होता हैं।

जैसे - ढाक के तीन पात

रेशमा के बच्चे

ढाक के तीन पात

रेशमा के बच्चे

बनारस के आम

Previous Post Next Post