NCERT Solutions for Chapter 5 अक्षरों का महत्व Class 6 Hindi Vasant I

यह कहानी गुणाकर मुले जी द्वारा लिखी गयी है जिसमे बताया गया है की अक्षरों की खोज कई सालों पहले मनुष्य ने किया था। अक्षरों की मदद से लोग अपने विचारों और भावनाओं को दूसरे लोगों को व्यक्त कर पाते हैं। किताबें भी अक्षरों की मदद से ही छपती हैं। जब प्रागैतिहासिक काल में मनुष्य ने अपने भावों को व्यक्त करना आरम्भ किया था तब कई सालों बाद अक्षरों की खोज हुई थी।  इसकी खोज के साथ मनुष्य ने लिखना आरम्भ किया और सभ्यता का विस्तार होता गया।  अक्षरों की सहायता से ही हम इतिहास को जान पाए।  इसकी खोज के बाद मनुष्य जाति में विकास के साथ साथ नए युग का आरंभ हुआ।  
NCERT Solutions for Class 6th Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

अक्षरों का महत्व Questions and Answers


Chapter Name

अक्षरों का महत्व NCERT Solutions

Class

CBSE Class 6

Textbook Name

Vasant I

Related Readings


प्रश्नावली

निबंध से:

प्रश्न 1: पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई ?

उत्तर 

पाठ में लेखक के अनुसार अक्षरों के साथ एक नया युग शुरू हुइ हैं। उनके अनुसार अक्षरों के खोज से आदमी 'सभ्य' कहा गया। आदमी अपनी सभी कार्यों का हिसाब-किताब को रखने लगा और उसके साथ - साथ अपनी विचार को भी लिखना शुरू कर दी। आदमी जब से लिखना शुरू कर दिया तब से इतिहास का आरंभ हुआ। किसी कौम या देश का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाती हैं।


प्रश्न 2: अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ ? पाठ पढकर उत्तर लिखो ।

उत्तर 

मानव ने सबसे पहले अपनी अभिप्राय को चित्रों के सहायता से अभिवयक्त किया। जैसे पशु पक्षियों, आदमियों आदि के चित्र। इसके बाद में भाव-संकेत का उपयोग होने लगा। जैसे सूर्य का चित्र बनाने से दूप या ताप का द्योतक बन गया। इस तरह अनेक भावनाओं का जन्म हुआ। तब जाकर छह साल के बाद आदमी ने अक्षरों की खोज की।


प्रश्न 3:अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था ?

उत्तर 

अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुँचाने के लिए चित्रों के सहायता से अभिव्यक्त करते थे। जैसे पशु, पक्षियाँ, आदमियों आदि के चित्र।


निबंध से आगे:

प्रश्न 1: अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि के महत्त्व के बारे में जितना जानते हो, लिखो।

उत्तर 

ध्वनि भाषा की एक हिस्सा है। अक्षरों को जोड़ने से ही भाषा बनती है और उनका उच्चारण से ही ध्वनि बन जाती हैं। जैसे हम अक्षरों को लिखकर प्रकट करते है अपनी भावनाओं को वैसे ही अपनी ध्वनि कि सहायता से अपनी अभिप्राय को बोल सकते हैं। इसलिए अक्षर के समान ध्वनि भी महत्त्वपूर्ण हैं।


प्रश्न 2: मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व होता है ? इस पर शिक्षक के साथ कक्षा में बातचीत करो।

उत्तर 

मौखिक भाषा सभी के जीवन में मुख्य पात्र निभाता है। हम प्रति क्षण हमारे भावनाओं को लिखकर प्रकट नहीं कर सकते इसलिए मौखिक भाषा बहुत ही मुख्य हैं।


 प्रश्न 3: हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है, क्यों ? पता करो और शिक्षक को बताओ।

उत्तर 

हर वैज्ञानिक खोज के पीछे वैज्ञानी का नाम जुड़ा होता है क्योंकि, ये तबकी बात है जब मनुष्य अपनी किया हुआ काम का हिसाब -किताब रखने लगे।


प्रश्न 4: एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। नीचे एक ही बात को अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। इन्हें ध्यान से देखों और इनमें दिए गए वर्णों की मदद से कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करो-

उत्तर - छात्र स्वयं करें।


अनुमान और कल्पना:

प्रश्न 1: पुराने ज़माने में लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी ? अनुमान लगाओ और बताओ।

उत्तर 

पुराने ज़माने के लोग इसलिए सोचते थे क्योंकि अक्षरों के खोज के ऊपर कोई इतिहास या प्रमाण नहीं हैं।


प्रश्न 2: अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन में गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्त्व है। कक्षा में समूह में बातचित करके इनके महत्त्व के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और कक्षा में प्रस्तुत करो।

उत्तर 

अक्षरों के साथ-साथ मनुष्य अपनी भावनाओं को गीत, नृत्य और कला के रूप में भी व्यक्त करने लगे। खेल भी मनुष्य को अपनी ख़ुशी और मनोरंजन के लिए करना शुरू किया।


प्रश्न 3: क्या होता अगर......

(1) हमारे पास अक्षर न होते

(2) भाषा न होती

उत्तर 

यदि हमें अक्षरों का ज्ञान न होता तो :

  • हम हमारे इतिहास को न जान पाते थे और न ही लिख पाते थे।
  • हम हमारे पूर्वजों से कुछ नहीं सीख सकते थे।
  • हमारी विकास तेज़ी से न होता।

भाषा की बात:

प्रश्न 1: अनादि काल में रेखांकित शब्द का अर्थ है जिसकी कोई शुरुआत या आदि न हो। यह शब्द मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बना है।

इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग अलग करके मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो -

असफल   ______

अनुचित  ______

अपरिचित  ______

अदृश्य  ______

अनावश्यक  ______

अनिच्छा  ______

उत्तर 

असफल - सफल

अनुचित - उचित

अपरिचित- परिचित

अदृश्य - दृश्य

अनावश्यक - आवश्यक

अनिच्छा - इच्छा


प्रश्न 2: वैसे तो संख्याएँ संज्ञा होती हैं पर कभी-कभी ये विशेषण का काम भी करती हैं, जैसे नीचे लिखे वाक्य में -

  • हमारी धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।
  • कोई दस हज़ार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया।

इन वाक्यों में रेखांकित अंश 'साल' संज्ञा के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं, इसलिए संख्यावाचक विशेषण हैं। संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल उन्हीं चीज़ों के लिए होता है जिन्हें गिना जा सके, जैसे- चार जैसे-चार संतरे, पाँच बच्चे, तीन शहर आदि। पर यदि किसी चीज़ को गिना नहीं जा सकता तो उसके साथ संख्या वाले शब्दों के अलावा मापतोल आदि के शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है-

  • तीन जग पानी
  • एक किलो चीनी

यहाँ रेखांकित हिस्से परिमाणवाचक विशेषण हैं क्योंकि इनका संबंध मापतोल से है। अब आगे लिखे हुए को पढ़ो। खाली स्थानों में दिए गए मापतोल के उचित शब्द छाँटकर लिखो।

प्याला              कटोरी             एकड़            मीटर

लीटर               किलो               ट्रक            चम्मच 


तीन  _____ खीर  

छह  _____ कपड़ा

दो  _____ कॉफ़ी

एक  _____ दूध

दो  _____ ज़मीन

एक  _____ रेत

पाँच  _____ बाजरा

तीन  _____ तेल

उत्तर 

तीन कटोरी खीर

छह मीटर कपड़ा

दो प्याला कॉफ़ी

एक लीटर दूध

दो एकड़ ज़मीन

एक ट्रक रेत

पाँच किलो बाजरा

तीन चमच्च तेल


कुछ करने को

प्रश्न 1: अपनी लिपि के कुछ अक्षरों के बारे में जानकारी इकट्ठी करो-

(क) जो अब प्रयोग में नहीं रहे।

(ख) प्रचलित नए अक्षर जो अब प्रयोग में आ गए हैं।

उत्तर 

छात्र स्वयं करें


प्रश्न 2: लिखित और मौखिक भाषा के हानि-लाभ के बारे में दोस्तों के बीच चर्चा करो।

उत्तर 

छात्र स्वयं करें


प्रश्न 3: अक्षर ध्वनियों (स्वरों और व्यंजनों) के प्रतीक होते हैं। उदाहरण के लिए 'हिंदी' 'उर्दू' और 'बाँगला' आदि शब्दों में प्रत्येक अक्षर के लिए उसकी ध्वनि निर्धारित है। कुछ चित्रों से भी संकेत व्यक्त होते हैं। नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं। उनसे क्या संकेत व्यक्त होते हैं, बताओ-

उत्तर 

छात्र स्वयं करें


प्रश्न 4: अपने आस-पास के किसी मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में जाकर कुछ समय बिताओ और अपने अनुभव लिखो।

उत्तर 

छात्र स्वयं करें

Previous Post Next Post