NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 तोप - वीरेन डंगवाल


Chapter Name

NCERT Solutions for Chapter 7 वीरेन डंगवाल - तोप  (Tope- Viren Dangwal)

Author Name

वीरेन डंगवाल (Viren Dangwal) 1947

Related Study

  • Summary of वीरेन डंगवाल – तोप  Class 10 Hindi
  • Important Questions for वीरेन डंगवाल – तोप Class 10 Hindi
  • MCQ for वीरेन डंगवाल – तोप Class 10 Hindi

Topics Covered

(क) प्रश्नोत्तर 

(ख) भाव स्पष्ट

(ग) भाषा अध्ययन

NCERT Solutions for Chapter 7 वीरेन डंगवाल – तोप Class 10 Hindi प्रश्नोत्तर

क. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1. विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर

विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी संभाल इसलिए होती है, क्योंकि वे हमारे पूर्वजों से जुड़ी हुई होती है। इस कारण हमारा उनके साथ बहुत ही आत्मीय और भावनात्मक संबंध होता है। ये चीजें हमें इतिहास के बारे में बताती है और हमें इतिहास में की गई गलतियों के बारे में चेतावनी देती है। विरासत में मिली हुई चीजों से सही दिशानिर्देश मिलते है, जिससे मनुष्य के अच्छे भविष्य के लिए सही और मजबूत नींव बनता है।


2. इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

उत्तर

इस कविता में हमें तोप के विषय में जानकारी मिलती है कि वह अंग्रेज़ों के समय की तोप है, जिसे अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम के समय प्रयोग किया था। 1857 में हुए युद्ध में उसे हथियार के रुप में प्रयोग किया था। उससे अनेक योद्धाओं को मारा गया था; लेकिन अब उस ताकतवर और क्रूर तोप को मुँह बन्द हो गया है। अब यह मात्र एक प्रदर्शन-वस्तु है। बच्चे उसपर बैठकर सवारी करते है और चिड़िया उसपर चहचहाती है। अंत: यह तोप हमें बताती है कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, एक-न-एक दिन वह धराशाही हो ही जाता है।


3. कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

उत्तर

कंपनी बाग में रखी तोप हमें बताती है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई उसे खत्म कर ही देती है; और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, अंत में वह धराशाही हो ही जाता है। कंपनी बाग में रखी तोप हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाती है, उनके द्वारा किए हुए संघर्ष का वर्णन करती है और उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख देती है।


4. कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?

उत्तर

हमारा आजादी दिवस, 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी ऐसे दो अवसर है, जब हमारा पूरा देश अपनी आजादी और अंग्रेजों पर मिली जीत का जश्न मनाता है और अपने सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करता है। प्रस्तुत कविता में जिस तोप का वर्णन हुआ है, वह हमारी आजादी और विजय को दर्शाती है; इसलिए इन दोनों खास अवसरों पर कंपनी बाग को सजाया जाता है और तोप को चमकाया जाता है।


NCERT Solutions for Chapter 7 वीरेन डंगवाल – तोप Class 10 Hindi भाव स्पष्ट

ख. निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-

1. अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।

उत्तर

प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने तोप पर व्यंग्य किया है कि किसी जमाने में जो तोप वीर योद्धाओं के धज्जियां उड़ा देती थी, आज वह मात्र एक खिलौना और प्रदर्शन-वस्तु रह गई है। छोटे बच्चे उसपर घुड़सवारी करते है और चिड़ियाएं उसपर बैठकर आपस में बातें करती है व चहचहाती है।


2. वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

उत्तर

प्रस्तुत कविता में कवि ने तोप का उदाहरण देकर यह बताया है कि कोई चाहे जितना भी ताकतवर और शक्तिशाली हो, अंत में वह धराशाही हो ही जाता है और बुराई चाहे जितनी भी बड़ी और ताकतवर हो, अच्छाई के हाथों उसका अंत हो ही जाता है।


3. उड़ा दिए थे मैंने।
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे

उत्तर

इन पंक्तियों में कवि ने तोप की क्रूरता का वर्णन किया है और बताया है कि उस तोप का प्रयोग स्वतंत्रता संग्राम के समय हथियार के रुप में हुआ था और उससे अनगिनत वीर योद्धाओं को मार गिराया गया था। यहां कवि ने अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचारों की तरफ इशारा किया है।


NCERT Solutions for Chapter 7 वीरेन डंगवाल – तोप Class 10 Hindi भाषा अध्ययन

1. कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए 'धर रखी गई है यह 1857 की तोप'। 'धर' शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। 'रखना', 'धरोहर' और 'संचय' के रूप में|

उत्तर

विद्यार्थी ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि वे पाठ में प्रयोग किये गए विभिन्न भाषाओं के शब्दों को समझ सकें| पाठ में कई देशज शब्दों का प्रयोग किया गया है और ऐसे अनेक शब्द होते हैं जिनके एक से अधिक अर्थ निकलते हैं| आप पाठ को पढ़कर उन्हें छांटें और उनका अर्थ पता लगाएँ|


2. 'तोप' शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए।

उत्तर

कंपनी बाग के मुहाने पर सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजी सेना द्वारा 1857 की क्रांति को कुचलने के लिए प्रयोग की गई तोप को रखा गया है। इस तोप का महत्त्व है और इसी कारण इस तोप को हमारे देश की आजादी से संबंधित महत्वपूर्ण दिवसों पर चमकाया जाता है एवं प्रदर्शनी के लिए रखा जाता है क्योंकि यह तोप अंग्रेजी सरकार से हमारी जीत और आज़ादी का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए इस तोप को चमकाया जाता है ताकि लोगों के मन में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा मिले और लोगों को स्वतंत्रता दिलाने वाले वीरों एवं स्वतंत्रता के महत्व का अहसास हो| इस तोप ने बहुत से युद्धों में अंग्रेजी सेना की ओर से अपना योगदान दिया था| इसने अनगिनत भारतीय शूरवीरों और स्वतंत्रता सेनानियों को मार डाला था| क्रूर सत्ता की प्रतीक यह तोपवर्तमान में प्रदर्शन की वस्तु बनकर कंपनी बाग के मुख्य द्वार पर रखी है। अब इस तोप का प्रयोग बच्चे या पक्षी करते हैं, और वे इससे डरने के स्थान पर इससे खेलते हैं। गौरैया तो इसके मुँह तक में घुस जाती हैं। अब इससे किसी को किसी भी प्रकार का भय नहीं है। यह तोप बताती है कि अन्यायी और ताकतवर का भी एक न एक दिन अंत अवश्य होता है।

Previous Post Next Post