MCQ Questions for Class 10 Hindi Sanchayan Chapter 1 हरिहर काका with Solutions


Chapter Name

Multiple Choice Questions for Chapter 1 हरिहर काका (Harihar Kaka)

Author Name

मिथिलेश्वर (Mithileshwar)

Related Study

  • Summary of हरिहर काका Class 10 Hindi
  • Important Questions for हरिहर काका Class 10 Hindi
  • NCERT Solutions for हरिहर काका Class 10 Hindi

Book Name

NCERT Sanchayan-II Textbook for Class 10

MCQ Questions for Chapter 1 हरिहर काका Class 10 Hindi

1. बीतते समय के अनुसार महंत जी की चिंताएँ क्यों बढ़ रही थी ?

(क) वे बूढ़े हो रहे थे

(ख) ठाकुरबारी को सँभालने वाला कोई नहीं था

(ग) जाल में फँसी चिड़िया पकड़ से बाहर हो गई थी

(घ) हरिहर काका उनकी बात नहीं सुन रहे थे

उत्तर

(ग) जाल में फँसी चिड़िया पकड़ से बाहर हो गई थी


2. हरिहर काका के कितने बच्चे थे?

(क) कोई नहीं

(ख) एक

(ग) दो

(घ) चार

उत्तर

(क) कोई नहीं


3. हरिहर काका के भाई ने कैसा सलूक किया ?

(क) अच्छा

(ख) प्रेम भरा

(ग) बहुत बुरा और धोखे के साथ सम्पति हड़प्पने की कोशिश की

(घ) कोई नहीं

उत्तर

(ग) बहुत बुरा और धोखे के साथ सम्पति हड़प्पने की कोशिश की


4. इस कहानी में साधू संतो के किस रूप को दिखाया गया है ?

(क) धर्म प्रचारक

(ख) धार्मिक

(ग) ठग और डाकू प्रवृति को

(घ) कोई नहीं

उत्तर

(ग) ठग और डाकू प्रवृति को


5. ठाकुरबारी के प्रति गांव वालो के मन में क्या है?

(क) अपार श्रद्धा

(ख) घृणा

(ग) नफरत

(घ) प्रेम

उत्तर

(क) अपार श्रद्धा


6. ठाकुरबाड़ी क्या था?

(क) धार्मिक स्थल

(ख) खेलने का स्थान

(ग) लोगों के गप्पें मारने की जगह

(घ) पशुओं को चराने के जगह

उत्तर

(क) धार्मिक स्थल


7. महंत कैसा व्यक्ति था ?

(क) अच्छा

(ख) प्रभु भक्त

(ग) ठग और डाकू

(घ) डाकू

उत्तर

(ग) ठग और डाकू


8. महंत लोगों को कैसे फंसाते थे ?

(क) धर्म का भय दिखा कर

(ख) धोखे से

(ग) सभी

(घ) कोई नहीं

उत्तर

(ग) सभी


9. अज्ञान की स्थति में मनुष्य किससे डरता है ?

(क) मृत्यु से

(ख) भूत से

(ग) डाकुओं से

(घ) पापकर्म से

उत्तर

(क) मृत्यु से


10. हरिहर काका कितने भाई हैं ?

(क) दो

(ख) तीन

(ग) चार

(घ) छह

उत्तर

(ग) चार


11. पुलिस के जवान हरिहर काका की सुरक्षा के नाम पर क्या करते थे ?

(क) ड्यूटी

(ख) मौज मस्ती

(ग) कुछ नहीं

(घ) मौज

उत्तर

(ख) मौज मस्ती


12. हरिहर काका की हालत की तुलना लेखक ने किसके साथ की है ?

(क) मछली के साथ

(ख) चूहे के साथ

(ग) जाल में फंसी चिड़िया से

(घ) जाल में फंसे आदमी के साथ

उत्तर

(ग) जाल में फंसी चिड़िया से


13. गाँव के नेताजी हरिहर काका की ज़मीन पर क्या बनवाना चाहते हैं ?

(क) हरिहर नाम से एक विद्यालय

(ख) उनके नाम पर एक हॉस्पिटल

(ग) एक मंदिर

(घ) एक धर्मशाला

उत्तर

(क) हरिहर नाम से एक विद्यालय


14. ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को क्या समझाया ?

(क) सभी के साथ मिलजुलकर रहना चाहिए|

(ख) अपनी ज़मीन ठाकुर जी के नाम लिख दो|

(ग) अपनी ज़मीन पर खेती करो|

(घ) अपनी ज़मीन पर विद्यालय बनवा दो|

उत्तर

(ख) अपनी ज़मीन ठाकुर जी के नाम लिख दो


15. हरिहर काका की सम्पति के दावेदार कौन थे ?

(क) महंत

(ख) हरिहर काका के भाई

(ग) दोनों

(घ) कोई नहीं

उत्तर

(ग) दोनों


16. हरिहर काका और कथावाचक आपस में कैसे बातें करते थे ?

(क) खुल कर

(ख) छुप कर

(ग) कोई नहीं

(घ) घुल घुल कर

उत्तर

(क) खुल कर


17. हरिहर काका के परिवार के पास कितनी ज़मीन है ?

(क) पन्द्रह बीघे

(ख) तीस बीघे

(ग) पैंतालिस बीघे

(घ) साठ बीघे

उत्तर

(घ) साठ बीघे


18. हरिहर काका और कथावाचक आपस में कैसे बातें करते थे ?

(क) खुल कर

(ख) छुप कर

(ग) फुसफुसा कर

(घ) चिल्ला चिल्ला कर

उत्तर

(क) खुल कर


19. महंत ने हरिहर काका की किस परिस्तिथि का लाभ उठाया ?

(क) पारिवारिक मजबूरी का

(ख) गरीबी का

(ग) पारिवारिक नाराजगी का

(घ) नाराजगी का

उत्तर

(ग) पारिवारिक नाराजगी का


20. महंत ने हरिहर काका को किस आधार पर ब्लैकमेल किया ?

(क) भावनात्मक आधार पर

(ख) परिवार के नाम पर

(ग) धर्म के नाम पर

(घ) कोई नहीं

उत्तर

(ग) धर्म के नाम पर


21. हरिहर काका की तबियत खराब होने पर कौन उनकी सेवा करता है ?

(क) उनके भाई

(ख) भाइयों की पत्नियाँ

(ग) इनमें से कोई नहीं

(घ) हरिहर काका स्वयं उठकर अपनी जरूरतों को पूरा करते थे

उत्तर

(घ) हरिहर काका स्वयं उठकर अपनी जरूरतों को पूरा करते थे


22. हरिहर काका की स्थिति की तुलना लेखक ने किससे की है ?

(क) पिंजरे में बंद पक्षी से

(ख) मझधार में फँसी नौका से

(ग) जाल में फँसी मछली से

(घ) बिन पेंदी के लोटे से

उत्तर

(ख) मझधार में फँसी नौका से


23. ठाकुरबारी में लोग अपनी श्रद्धा कैसे व्यक्त करते है ?

(क) रूपए देकर

(ख) जेवर

(ग) सभी

(घ) अन्न देकर

उत्तर

(ग) सभी


24. ठाकुरबारी के नाम पर कितने खेत हैं ?

(क) 10 बीघे

(ख) 20 बीघे

(ग) 30 बीघे

(घ) 40 बीघे

उत्तर

(ख) 20 बीघे


25. ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को क्या समझाया ?

(क) अपने भाइयों के साथ प्रेमपूर्वक रहो

(ख) अपनी ज़मीन अपने भाइयों के नाम मत करना

(ग) अपनी ज़मीन विद्यालय बनवाने लिए दे दो

(घ) अपनी ज़मीन ठाकुर जी के नाम लिख दो

उत्तर

(घ) अपनी जमीन ठाकुर जी के नाम लिख दो


26. महंत के अनुसार ज़मीन ठाकुर जी के नाम लिखने से उनको किसकी प्राप्ति होगी ?

(क) धन की

(ख) विलास की

(ग) बैकुण्ठ की

(घ) सम्मान की

उत्तर

(ग) बैकुण्ठ की


27. हरिहर काका कहानी के लेखक कौन हैं ?

(क) गुरदयाल सिंह

(ख) मिथिलेश्वर

(ग) कोई नहीं

(घ) दयाल सिंह

उत्तर

(ख) मिथिलेश्वर

Previous Post Next Post